जीएसटी अधिकारियों ने समाधान का दिया भरोसा
हरदोई, जून 9 -- माधौगंज। पावर हाउस के निकट स्थित एक गेस्ट हाउस में जीएसटी विभाग ने व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। डिप्टी कमिश्नर संतोष गौतम ने जीएसटी से संबंधित समस्याओं पर व्यापारियों से चर्चा करते हुए उनका निराकरण करने का प्रयास किया। वहीं असिस्टेंट कमिश्नर अंजू सिंह और राज्य कर अधिकारी निखिल ने कहा कि जीएसटी संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या आने पर विभाग की टीम व्यापारियों की हरसंभव सहायता करेगी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सुयश गुप्ता, कमल वर्मा, प्रतीक गुप्ता, विश्वनाथ सोनी, शिवम ओमर, ईशू गुप्ता, क्षितिज गुप्ता, अभय त्रिवेदी, रोहित गुप्ता, उपेंद्र श्रीवास्तव और सौरभ गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.