गया, फरवरी 19 -- कर चोरी वालों के खिलाफ राज्य वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई लगातार चल रही है। बुधवार को मगध डिवीजन में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 23 मालवाहक गाड़ियां पकड़ीं। गाड़ियों पर लदे सामान का भौतिक सत्यापन कराया। कागजात उपलब्ध नहीं कराने के बाद टैक्स व जुर्माने की कार्रवाई होगी। सबसे ज्यादा गया में आठ, सासाराम में पांच, जहानाबाद व भभुआ में तीन-तीन और नवादा व औरंगाबाद में दो-दो वाहन पकड़े गए राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि राज्य कर आयुक्त सह सचिव संजय सिंह के निर्देश पर मगध डिवीजन भर में कार्रवाई चली। छापेमारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। अलग-अलग सामग्री लदी 23 छोटी-बड़ी गाड़ियां पकड़ी गईं। सबसे अधिक गया जिले में आठ वाहन पकड़े गए। इसी तरह सासाराम में पांच, जहानाबाद व भभुआ में 3-3 और नवादा व औरंगाबाद में 2-2 गाड़ियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.