जीएसटी : गया से लेकर मोहनिया के सात प्रतिष्ठानों में छापेमारी
गया, जून 6 -- राज्य वाणिज्य कर विभाग की टीम ने शनिवार की दोपहर बाद गया से लेकर मोहनिया व भभुआ के प्रतिष्ठानों में एक साथ छापेमारी शुरू की। गया के पांच, औरंगाबाद व मोहनिया (भभुआ) के एक-एक प्रतिष्ठानों में दोपहर बाद शुरू हुई कार्रवाई देर रात चली। राज्य कर आयुक्त सह सचिव संजय सिंह के निर्देश पर चल रही कार्रवाई में स्टॉक जांच, खरीद-बिक्री और टैक्स भुगतान की स्थिति का डाटा खंगाला जा रहा है। कार्रवाई खत्म होने के बाद टैक्स चोरी की स्थिति का पता चला सकेगा। पांच पान मसाला, एक जेनरल स्टोर और एक सीमेंट कारोबारी के यहां कार्रवाई
जांच की प्रक्रिया राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि केंद्रीय जीएसटी अन्वेषण ब्यूरो व मगध प्रमंडल के पदाधिकारियों की अलग-अलग टीम ने शनिवार की दोपहर बाद सात प्रतिष्ठानों में जांच शुरू की। इसमें गया जिले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.