गया, मार्च 9 -- कर चोरी के खिलाफ राज्य वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई लगातार चल रही है। प्रतिष्ठान से लेकर सड़कों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मगध डिवीजन में विशेष टीम का गठन कर मोबाइल वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। राज्य कर आयुक्त सह सचिव संजय सिंह के निर्देश पर रविवार की रात विशेष छापेमारी में प्रमंडल के सात जिलों में लाखों के सामान लदीं 21 गाड़ियां पकड़ी गईं। गाड़ियों को चेक पोस्ट पर जब्त कर रखा गया है। डिवीजन के सात जिलों में कार्रवाई रविवार की रात से सुबह तक तक चली। अब वाहनों पर लदे सामान का भौतिक सत्यापन कराया। कागजात उपलब्ध नहीं कराने के बाद टैक्स व जुर्माने की कार्रवाई होगी।वाणिज्य कर विभाग ने गया जिले में सबसे अधिक सात वाहन पकड़ेराज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि विशेष कार्रवाई के लिए मगध डिवीजन के सभी अ...