जीएसटी : गया सहित छह जिलों में पकड़ी गईं लाखों की सामान लदीं 24 गाड़ियां
गया, जून 17 -- जीएसटी चोरी के खिलाफ राज्य वाणिज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। बुधवार को मगध डिवीजन में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में बिना ई-वे बिल की 24 गाड़ियां पकड़ी गईं। गाड़ियों पर लाखों के अलग-अलग सामान लदे हैं। राज्य कर आयुक्त सह सचिव संजय सिंह के निर्देश पर विशेष छापेमारी में प्रमंडल के छह जिलों में गाड़ियां पकड़ी गईं। गया में पकड़ी गईं गाड़ियों को चेक पोस्ट पर जब्त कर रखा गया है। अब वाहनों पर लदे सामान का भौतिक सत्यापन कराया। कागजात उपलब्ध नहीं कराने के बाद टैक्स और जुर्माने की कार्रवाई होगी。 यह भी पढ़ें- कर योग्य वस्तुओं की आपूर्ति पर इनवॉइस जारी करना जरूरीसर्वाधिक गाड़ियाँ गया में पकड़ी गईं सबसे अधिक गया में सात वाहन पकड़े गए। राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि मगध प्रमंडल के पदाधिकारियों की अलग-अलग टीम ने बुधवार की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.