जीएसटी, वैट व जेपीटी रजिस्ट्रेशन के लिए लगा शिविर
पाकुड़, जून 13 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। शहर के भगतपाड़ा में राज्य कर विभाग की ओर से जीएसटी, वैट व जेपीटी रजिस्ट्रेशन को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्य कर पदाधिकारी पाकुड़ अंचल मृत्युंजय कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। मृत्युंजय कुमार ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार हर सप्ताह शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अभी तक शिविर के माध्यम से 30 जीएसटी व 10 जेपीटी रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शिविर में पहुंच कर शिविर का लाभ लें। मौके पर रवि कुमार, कौशिक दे, मिथुन कुमार सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जीपीटी/जीएसटी पर टंडवा में एक दिवसीय कार्यशाला का समापन यह भी पढ़ें- जीएसटी पंजीकरण घर बैठे करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.