जीएसटी, बिजली और खाद्य विभाग के मुद्दों पर आंदोलन की तैयारी
शाहजहांपुर, जून 26 -- शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को बहादुरगंज स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जीएसटी की विसंगतियों, बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और खाद्य विभाग की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जताई और आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने बताया कि आगरा में आयोजित प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में जीएसटी संबंधी समस्याओं, महंगाई, गैस, बिजली और अन्य ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जल्द ही बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा। पहले चरण में जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- जीएसटी, बिजली और खाद्य विभाग के मुद्दों पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.