जीएसएसएस छपेड़ा में स्कूल बस सेवा शुरू
फरीदाबाद, मई 16 -- नूंह/छपेड़ा, सरसमल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा में छात्र सुरक्षा परिवहन योजना के तहत नई स्कूल बस सेवा शुरू की गई है। अब विद्यालय में कुल चार बसों की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे आसपास के 5-6 गांवों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था से बच्चों को गर्मी में लंबी दूरी पैदल तय नहीं करनी पड़ेगी और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
बस सेवा का शुभारंभ इसके लिए शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की एक छात्रा ने बस पर स्वास्तिक बनाकर तिलक किया। इसके बाद विद्यालय की प्राचार्या प्रोमिला कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस मौके पर छात्र सुरक्षा परिवहन योजना के जिला नोडल अधिकारी जितेंद्र कौशिक भी मौजूद रहे। बस सेवा शुरू होने की खुशी में विद्यार्थियों और स्टाफ को लड्डू व केले का प्रसाद वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.