शाहजहांपुर, मार्च 26 -- शाहजहांपुर। बुधवार को डॉ जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल में कक्षा पीजी से 8 तक के छात्रों का परीक्षा परिणाम वितरित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अवनीश कुमार सिंह और प्रशासक अवधेश वर्मा ने कहा कि पूरे वर्ष की मेहनत का परिणाम ही परीक्षा फल के रूप में मिलता है। कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.