जीएलए कॉलेज में मनायी गई राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस
पलामू, सितम्बर 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जीएलए कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस के अवसर पर संबंधित इकाइयों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों में सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना था। मुख्य अतिथि के रूप में जीएलए कॉलेज के प्राचार्य डॉ रिचा सिंह ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को समाज से जोड़ने और उनमें सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विरेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं स्वयंसेवकों की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Khagaria News: राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर महिला कॉलेज मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.