जीएलए कॉलेज में मनाया जा रहा स्वच्छता पखवाड़ा
पलामू, अगस्त 8 -- मेदिनीनगर। शहर के जीएलए कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से 3 से 9 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा-2026 मनाया जा रहा है। स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत थीम पर आयोजित पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों के बीच विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। पखवाड़े की शुरुआत स्वच्छता शपथ और कॉलेज परिसर की सफाई से हुई। इसके बाद जागरूकता रैली, पोस्टर-स्लोगन व निबंध लेखन प्रतियोगिता, वाद-विवाद, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। कॉलेज की प्राचार्या ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन की आदत बनाना जरूरी है। विभा शंकर ने कहा कि स्वच्छ वातावरण का सीधा संबंध बेहतर स्वास्थ्य से है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी नील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.