पलामू, मार्च 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के जीएलए कॉलेज में बुधवार को नए प्रभारी प्राचार्य डॉ जसवीर बग्गा ने प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान प्रभारी प्राचार्य डॉ श्रवण कुमार से प्रभार लिया और कहा कि कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण हो, इसके लिए कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर पहल की जाएगी। यह कॉलेज का काफी पुराना है। कॉलेज फिर से अपने गौरवपूर्ण इतिहास को दुहराया इस दिशा में सार्थक पहल की जाएगी। डॉ जसवीर बग्गा ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का निराकरण समय से किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों की किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। इसके लिए वे विद्यार्थियों को नियमित कॉलेज आने के लिए समय-समय पर मोटिवेट करेंगी, ताकि नि...