पलामू, मार्च 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के प्रीमियर संस्थान जीएलए कॉलेज के पहली मर्तबा महिला अध्यापिका डॉ जसवीर बग्गा को प्रोफेसर इंजार्च की जिम्मेवारी दी गई है। कुलपति के आदेश पर एनपीयू के रजिस्ट्रार डॉ नफीस अहमद ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हालांकि अभी तक जीएलए कॉलेज के नये प्रभारी प्राचार्य के रूप में डॉ जसवीर बग्गा ने अपना योगदान नहीं दिया है। डॉ जसवीर बग्गा ने बताया कि कि उनकी थोड़ी तबियत खराब है। स्वस्थ होते ही जल्द अपना प्रभार ग्रहण कर लेंगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में उनकी पहली प्राथमिकता छात्र-छात्राओं के समस्याओं का ससमय समाधान करना होगा। नियमित रूप से विद्यार्थी कॉलेज आएं और रूटिन के मुताबिक अपनी कक्षाएं करें। इसके लिए भी वे प्रयास करेंगी, ताकि जीएलए कॉलेज में शैक्षणिक वाताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.