पलामू, फरवरी 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के प्रीमियर संस्थान जीएलए कॉलेज में सोमवार को डॉ श्रवण कुमार ने प्रभारी प्रचार्य के रूप में योगदान दिया। योगदान देने के बाद कॉलेज के शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में कॉलेज शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और प्रशासनिक सुदृढ़ता की दिशा में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। विद्यार्थियों ने आशा जताई कि उनके कार्यकाल में छात्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा तथा शैक्षणिक वातावरण और अधिक सशक्त एवं अनुकूल बनेगा। सहायक प्राध्यापक डॉ भीम राम, डॉ खुर्शीद आलम, डॉ रविशंकर सिंह, डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ ऋचा सिंह, डॉ सुरेश साहू, डॉ मृत्युंजय ...