पलामू, सितम्बर 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के प्रीमियर संस्थान जीएलए कॉलेज में डॉ. ऋचा सिंह ने प्रभारी प्राचार्य के रूप में गुरुवार को योगदान दिया। पदभार ग्रहण करने पर कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। योगदान के बाद डॉ. ऋचा सिंह ने कहा कि जीएलए कॉलेज का गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्तमान में उनका पहला प्रयास कॉलेज के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से निर्धारित रूटिन के अनुसार नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने और कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में सहयोग की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...