पूर्णिया, मार्च 11 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। मंगलवार को गोरेलाल मेहता (जीएलएम) कॉलेज परिसर स्थित एक दुकान को प्रशासन की मौजूदगी में किराएदार के कब्जे से मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई बनमनखी अनुमंडल प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार की निगरानी में पुलिस बल और कॉलेज प्रशासन के सहयोग से की गई। कॉलेज प्रशासन का आरोप था कि संबंधित किराएदार कई महीनों से दुकान का किराया नहीं दे रहा था और बार-बार नोटिस देने के बावजूद दुकान खाली नहीं कर रहा था। इसी को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दुकान को कब्जा मुक्त कराया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय ने बताया कि दुकान संख्या 10 को खाली कराया गया है। यह दुकान शिक्षानगर निवासी नरेश कुमार उर्फ नरेश कुमार भारती के नाम से आवंटित थी। उन्होंने बताया कि ...