सीवान, जुलाई 21 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के जामो रोड स्थित जीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या निकेतन को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किए जाने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सोमवार को स्थानीय विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इसका उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: उच्च माध्यमिक विद्यालय कुरुर बना मॉडल स्कूल,ग्रामीणों में खुशीमुख्‍यमंत्री की पहल इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा विकसित भारत-समृद्ध बिहार अभियान के तहत आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। मॉडल स्कूल बनने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी शहरों जैसी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। इससे गरीब ...