देवघर, मार्च 21 -- चितरा। पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी रघुनंदन सिंह ने शुक्रवार को एसपी माइंस चितरा के नवनियुक्त महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देश के 75 महान स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित एक पुस्तक भेंट कर उनका सम्मान किया। मुलाकात के दौरान रघुनंदन सिंह ने चितरा क्षेत्र के एक गंभीर शैक्षणिक मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि पिछले करीब छह महीनों से डीएवी पब्लिक स्कूल, चितरा की बस सेवा बाधित है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण कई छात्र नियमित रूप से विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने जीएम से आग्रह किया कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बस सेवा को ...