जीएम महाविद्यालय में जल संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
हजारीबाग, जुलाई 9 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। जीएम महाविद्यालय में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वर्षा जल संचयन, जल के विवेकपूर्ण उपयोग और जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षकों ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या, जलवायु परिवर्तन और भूजल के लगातार दोहन से जल संकट गंभीर होता जा रहा है। प्रत्येक नागरिक को जल की हर बूंद बचाने का प्रयास करना चाहिए। प्रतिभागियों ने जल संरक्षण की शपथ लेकर दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार ने विद्यार्थियों से वर्षा जल संचयन अपनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जागरुकता अभियान में ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ कार्यक्रम में साक्षी, आंचल, मासूम, विशाल, समीक्षा सिंह, अंकित, रानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.