शाहजहांपुर, मार्च 20 -- मुड़िया मोड स्थित जीएम पब्लिक स्कूल में परीक्षाफल घोषित कर प्राइमरी टॉपर हमजा और जूनियर टॉपर गुफरान खान को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका इरम मंसूरी ने बच्चों को लगातार मेहनत कर लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी। सहायक अध्यापिका मनीषा सिंह ने छोटे लक्ष्य पूरे कर बड़े लक्ष्य को पाने का संदेश दिया। स्कूल प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों का स्वागत कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...