चंदौली, अप्रैल 18 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह शुक्रवार को पटना-पीडीडीयू रेलखंड पर विंडो निरीक्षण करते हुए पहुंचे। इस दौरान स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक सहित संरक्षा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए इसके प्रति हमेशा चौकसी बरतने का निर्देश दिया। इसके बाद पीडीडीयू जंक्शन से निरीक्षण यान से डगमगपुर तक निरीक्षण किए।जीएम पीडीडीयू जंक्शन से चुनार तक भारतीय रेल के पारंपरिक रेलमार्ग पर तथा इसके उपरांत चुनार से न्यू डगमगपुर स्टेशन तक पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) रेलखंड का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने मार्ग पर उपलब्ध रेल अवसंरचना, ट्रैक, सिग्नल व्यवस्था एवं परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- जीएम ने डीडीयू से पटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.