प्रयागराज, अप्रैल 8 -- उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह ने बुधवार को अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे चुनार समेत पांच स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार वानखेडे, मुख्य परियोजना प्रबंधक एसके मिश्रा, डीआरएम रजनीश अग्रवाल समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। जीएम ने स्टेशनों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, यात्री सुविधाओं और फुट ओवर ब्रिज के कार्यों की समीक्षा की। इसी क्रम में झिंगुरा स्टेशन में बन रहे नए गुड्स शेड, बिरोही स्टेशन, गैपुरा स्टेशन और इरादतगंज स्टेशन का भी निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...