पटना, फरवरी 17 -- हाजीपुर मुख्यालय में मंगलवार को जीएम छत्रसाल सिंह ने दो दिवंगत रेलवे कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। जीएम के निर्देश व सोनपुर मंडल के डीआरएम अमित शरण के मार्गदर्शन में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को सभी तरह का भुगतान किया गया। मौके पर एजीएम अमरेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एससी श्रीवास्तव और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि थे। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि सोनपुर मंडल में कार्यरत दो कर्मचारियों के असामयकि निधन के बाद उनके आश्रितों को नियमानुसार समस्त राशि देकर पारिवारिक पेंशन स्वीकृत की गई। रेल एवं एसबीआई के बीच 'रेलवे सैलरी पैकेज' समझौते के तहत बीमा प्रावधान अनुसार दुर्घटना में असामयिक मृत्यु पर एक करोड़ रुपये जमा कराई गई।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.