जीएम ने कोडरमा-गया-पटना रेलखंड का किया औचक निरीक्षण
गया, अगस्त 17 -- पूर्व मध्य रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह ने सोमवार की अहले सुबह कोडरमा-गया-पटना रेलखंड का औचक विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान वे कुछ समय के लिए गया जंक्शन पहुंचे और जोनल अधिकारियों की टीम के साथ रेलखंड की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जीएम ने रेलखंड की संरक्षा व्यवस्था, रेल परिचालन और स्टेशन पर यात्रियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्लेटफॉर्म, यात्री आवागमन, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। अधिकारियों से परिचालन संबंधी जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रेलखंड की संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्री सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। भीड़ प्रबंधन और परिचालन व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने पर भी जोर दिया।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.