जीएम ने की लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील
गिरडीह, सितम्बर 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक (जीएम) कन्हैया शंकर गैवाल ने सोमवार को सीसीएल लंकास्टर अस्पताल में भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की और उनसे तुरंत सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने की अपील की। जीएम गैवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रभावित क्षेत्र अत्यंत खतरनाक हो चुका है और यहां भू-धंसान का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इस खतरनाक इलाके को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और अपने बच्चों व परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। आगे उन्होंने स्पष्ट किया कि सीसीएल प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.