बलिया, अप्रैल 9 -- बेल्थरारोड। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गुरुवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर टिकट घर, पार्किंग और यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया। स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जीएम ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, सुगम आवागमन और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस दौरान रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के पूर्व सदस्य देवेंद्र कुमार गुप्त ने महाप्रबंधक को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा तथा ट्रेनों के ठहराव की मांग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.