जीएम ने आरोग्यशाला का किया उद्घाटन
प्रयागराज, सितम्बर 25 -- उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह ने शुक्रवार को नवनिर्मित आयुर्वेदिक आरोग्यशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी मुदित चंद्रा, प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर जेसीएस बोरा, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक गोपा मजूमदार, मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आरोग्यशाला में आयुर्वेद आधारित उपचार, स्वास्थ्य परामर्श और विभिन्न रोगों से संबंधित चिकित्सकीय सेवाएं मिलेंगी। इसका लाभ रेलवे कर्मचारियों और उनके आश्रितों को मिलेगा। उद्घाटन के बाद महाप्रबंधक ने निर्माणाधीन रेलवे अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- नागपुर में 11वें आयुर्वेद दिवस पर शोध, प्रमाण और नवाचार पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.