भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) मिलिंद देउस्कर का वार्षिक निरीक्षण प्रस्तावित है। जीएम के आगमन को लेकर मालदा रेल मंडल के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय स्टेशन प्रशासन पिछले कई दिनों से हाई अलर्ट पर हैं। स्टेशन परिसर की सूरत बदलने और यात्री सुविधाओं को चाक-चौबंद करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जीएम के दौरे से पहले स्टेशन की साफ-सफाई पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। प्लेटफार्म संख्या 1 से लेकर 6 तक की विशेष धुलाई की गई है। पटरियों के आसपास से कचरा हटाया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया में लाइट की समुचित व्यवस्था की गई है। यात्री सुविधाओं का लेंगे जायजा निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक सिग्नलिंग सिस्टम, कंट्रोल रूम और सुरक्षा उपकरणों की जांच और प्रतीक्षालय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.