अररिया, अक्टूबर 6 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। एनएफ रेलवे में गीतिका पांडे को महाप्रबंधक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद सीमांचल के रेल यात्रियों में लंबित मांगों के पूरा होने की नई उम्मीद जगी है।

बछराज रखेजा की मांग फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के बछराज रखेजा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जोगबनी-कोलकाता एक्सप्रेस संख्या 13159/60 को त्रिसाप्ताहिक से बढ़ाकर प्रतिदिन चलाने की मांग की है। बछराज रखेजा ने कहा कि करीब 18 वर्ष पूर्व जून 2008 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में यह ट्रेन त्रिसाप्ताहिक के रूप में शुरू हुई थी। लगभग दो दशक बाद भी इसके परिचालन में विस्तार नहीं हुआ है। सीमांचल की बढ़ती आबादी और यात्रियों की संख्या को देखते हुए अब इसे दैनिक करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रे...