मधुबनी, मार्च 20 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को झंझारपुर-लौकहा और झंझारपुर-निर्मली रेलखंड का सघन निरीक्षण किया। जीएम अपनी स्पेशल निरीक्षण ट्रेन के जरिए समस्तीपुर और दरभंगा होते हुए झंझारपुर के रास्ते लौकहा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरी सतर्कता के साथ रेलखंड की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जीएम ने स्पेशल ट्रेन के अगले हिस्से (विंडो) से ही दोनों रेलखंडों पर स्थित प्रत्येक स्टेशन और रेल पटरियों की बारीकी से जांच की। सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी रखी गई थी। हालांकि, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लौकहा से वापसी के दौरान जीएम को झंझारपुर स्टेशन पर रुककर भौतिक निरीक्षण करना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे वहां नहीं उत...