भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देउस्कर के भागलपुर स्टेशन आगमन को लेकर व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। स्टेशन पर रंग रोगन का काम किया जा रहा है। सभी कार्यालय में रखे गए फर्स्ट एड बॉक्स को भी अपडेट किया जा रहा है। दरअसल, कई साल पुरानी एक बॉक्स में दवाई समेत अन्य सामग्री रखी हुई है। अब जब साफ सफाई हो रही है तो पोल खुल रही है। रेलवे के वरीय अधिकारी लगातार एक-एक मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कतों को तुरंत दूर किया जा रहा है। अभी तक जीएम के आने की तिथि घोषित नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.