जीएम और डीआरएम ने मऊ जंक्शन का लिया जायजा
मऊ, अप्रैल 9 -- मऊ, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) उदय बोरवणकर और मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने गुरुवार की शाम को गोरखपुर-मऊ रेलखंड के तहत मऊ जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान अमृत योजना के तहत स्टेशन के पुर्नविकास कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही साथ यात्री सुविधाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की भी चेतावनी दिया। रेलवे उच्चाधिकारियों के निरीक्षण से मऊ जंक्शन पर पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही।यात्री सुविधाओं की बेहतरी को लेकर गुरुवार की शाम पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम उदय बोरवणकर और डीआरएम आशीष जैन गुरुवार की शाम चार बजे मऊ मऊ जंक्शन पहुंचे। रेलवे उच्चाधिकारियों ने कीड़ीहरापुर-इंदारा ब्लाक सेक्शन के मध्य किमी 50/06 पर स्थित समपार संख्या 29 नॉन इंटरलॉक गेट का संरक्षा निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.