सीवान, अप्रैल 7 -- बड़हरिया। प्रखंड के जीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में सोमवार को मैट्रिक, इंटर में बेहतर किए बच्चों के हौसला अफजाई करने के लिए एक सम्मान सभा का आयोजन किया गया। हेडमास्टर एहसानुल्लाह के नेतृत्व में भय सम्मान समारोह का आयोजन कर बच्चों को मेडल बुक सहित अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें स्कूल के बच्चियों का जलवा रहा। इस सम्मान सभा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर रेहान अली, द्वितीय स्थान पर शिवकुमार, गुलिस्ता परवीन एवं सोनू कुमार, तथा तृतीय स्थान पर मुन्नी कुमारी रहीं। वहीं कक्षा 11 साइंस में आदित्य राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनीषा कुमारी द्वितीय तथा युसूफ अली एवं अंजली कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प...