हजारीबाग, अप्रैल 29 -- इचाक प्रतिनिधि । जीएम इंटर कॉलेज इचाक में नए सत्र 2026-28 के लिए ग्यारहवीं कक्षा में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यह महाविद्यालय हजारीबाग जिले में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित संस्थान है। कॉलेज के प्राचार्य शंभू कुमार ने माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि हमारे संस्थान में आधुनिक स्मार्ट क्लासरूम, समृद्ध पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब तथा अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों की टीम उपलब्ध है, जो छात्रों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्राचार्य ने यह भी बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की विशेष व्यवस्...