जीएम इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला आयोजित
हजारीबाग, जून 10 -- इचाक, प्रतिनिधि । जीएम इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित प्रत्येक पहलू की जानकारी दी गई। इसके अलावा जे.गुरुजी ऐप के अंतर्गत रेल प्रोजेक्ट, ई विद्यावाहिनी, उल्लास, वोकेशनल कोर्स, टीचर नोट्स आदि की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक डॉ. पुरुषोत्तम कुमार सिंह व गगन कुमार ने जानकारी साझा की। मौके पर प्राचार्य शंभू कुमार समेत शिक्षक प्रशिक्षकों ने क्लास रूम से लेकर कॉलेज प्रबंधन एवं बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्य शंभू कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रशिक्षण का समापन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.