पूर्णिया, अप्रैल 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शराब पीकर जीएमसीएच में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कटिहार जिले के नबावगंज निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका एक रिश्तेदार जीएमसीएच में भर्ती है। सोमवार दोपहर को वह अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगा। आरोप है कि वह एक महिला स्वास्थ्य कर्मी से उलझ गया और उसे गाली देने लगा। इतने में जीएमसीएच के अन्य कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को खबर दी। सूचना पर सदल- बल पहुंची फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी सिन्हा ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- शराब कांड का नामजद आरोपी कटिहार से गिरफ्तार उन्होंने बताया कि आरोपी शराब के नशे में था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.