बगहा, मई 7 -- सत्येन्द्र नारायण शर्मा बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जीएमसीएच के ए-ब्लॉक के सेकेंड फ्लोर पर लड़कियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका दिया जाएगा। सप्ताह के 6 दिन यहां पर स्वास्थ्यकर्मी टीका लगाएंगे। यह भी पढ़ें- बीआरडीएवी में छात्राओं को दिया गया एचवीपी का टीकाटीकाकरण की बैठक गुरुवार को मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ सुधा भारती के अध्यक्षता में टीकाकरण को ले एक बैठक आयोजित हुई। प्राचार्य नने बताया कि एचपीवी वैक्सीन विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष की आयु की किशोरियों को लगाया जायेगा। टीका प्रशिक्षित नर्स लगाएंगी। टीका का सिंगल डोज है। यह मुफ्त लगाया जायेगा। इसके लिए किसी प्रकार का भुगतान नहीं करना है। यह बेहद ही लाभाकरी है। प्राचार्य ने कहा कि टीकाकरण के दौरान किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.