बगहा, जनवरी 15 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग के चिकित्सकों की टीम ने बुधवार को स्तन कैंसर से पीड़ित एक मरीज की सफल सर्जरी की है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा भारती ने बताया कि पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक स्तन कैंसर से पीड़ित महिला की सफल सर्जरी की है, जो यहां पहली बार हुआ है। महिला मरीज की स्थिति पहले से काफी अच्छी है। घाव भरने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अधीक्षक ने कहा कि सर्जरी करने वाले टीम ने काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि अब पश्चिम चंपारण के कैंसर पीड़ित मरीजों को इलाज व सर्जरी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला मरीज की चिकित्सा मुजफ्फरपुर स्थित भाभा कैंसर सेंटर में हो रही थी। उसे कीमोथेरेपी दी गयी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.