पूर्णिया, फरवरी 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में मदर एंड चाईल्ड न्यू बोर्न केयर युनिट की सुविधा शीघ्र खुलेगी। इसके लिए विभागीय तैयारी शुरु कर दी गई है। यह सुविधा नये पेडियेट्रिक भवन में की जा रही है। इस सुविधा को शुरु करने से पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ प्रेम प्रकाश ने दिल्ली में विजिट एक्सपोजर किया। डॉ प्रेम प्रकाश ने बताया कि केयर युनिट की दिल्ली में विजिट एक्सपोजर की गई है। यहां देखा गया कि किस तरीके से कार्य हो रहा है। कैसे बेहतर तरीके से मां और बच्चों को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जानी है। विभाग से मेडिकल कॉलेज के अधिकारी रूप में अधीक्षक डॉ संजय कुमार, युनिसेफ पूर्णिया से शिव शेखर कुमार ने भी विजिट एक्सपोजर किया। उन्होंने बताया कि यह सुविधा शुरुआत में ल...