पूर्णिया, अप्रैल 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के सर्जरी विभाग द्वारा एक ही दिन में दो कैंसर रोगियों का सफल ऑपरेशन किया गया। यह विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। मरीज हरिलाल साह 61 वर्ष निवासी (जलालगढ़) का ऑपरेशन विभागाध्यक्ष सर्जरी विभाग डॉ. तारकेश्वर कुमार एवं डॉ. अमर द्वारा सफलतापूर्वक किया। मरीज गुड़िया देवी 42 वर्ष (रूपौली) ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं, उनका ऑपरेशन विभागाध्यक्ष, सर्जरी विभाग डॉ तारकेश्वर एवं डॉ. अपराजिता द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया। ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विभाग से एसएमओ एनेस्थीसिया विभाग डॉ विकास कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान सहयोगी चिकित्सकों में डॉ. अश्विनी, डॉ. ऋषव, डॉ. आशीष, डॉ. आशुतोष एवं डॉ. सुमन का सराहनीय योगदान रहा। तकनीकी सहयोग बा...