बगहा, मार्च 15 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। जीएमसीएच के दंत विभाग के ओपीडी में शनिवार को एक मरीज के टूटे हुए निचले जबड़े का सफल ऑपरेशन किया गया । यह जटिल सर्जरी दंत विभाग के एचओडी डॉ रचना कौशिक के नेतृत्व में डॉ अजय कुमार पांडेय व श्वेता श्रीवास्तव ने किया । करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन हुआ । जिसके बाद मरीज की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मरीज बानुछपार थाना के अवरैया निवासी अमरेश पुरी(32) है। पड़ोसी ने मारपीट कर आठ दिन पहले उन्हें घायल कर दिया था। जिसमें उनका नीचे का जबड़ा टूट गया था। उसके बाद उनका मुंह टेढ़ा हो गा था। घायल अवस्था में परिजन जीएमसीएच लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने जांच के बाद ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.