पूर्णिया, फरवरी 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में आई बैंक की स्थापना का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। सदन में सदर विधायक विजय खेमका द्वारा उठाई गई मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द ही आई बैंक की सेवा शुरू करने की बात कही है। सरकार के इस निर्णय पर जिले के प्रसिद्ध सर्जन, भाजपा नेता सह दधीचि देहदान समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री और विधायक के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया है। साथ ही उन्होंने इसे जिलेवासियों की जीत बताया है। इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि दधीचि देहदान समिति के माध्यम से समाज में नेत्रदान और देहदान को लेकर लगातार जागरूकता फैलाई जा रही है। पूर्णिया में अब तक 18 नेत्रदान हो चुके हैं। आई ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.