जीएमसीएच मानसिक विभाग : प्रत्येक माह एक हजार की संख्या में पहुंचने लगे हैं रोगी
पूर्णिया, जुलाई 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल स्थित आउटडोर के मानसिक विभाग में मानसिक रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जून माह में मानसिक विभाग में मानसिक रोगी की संख्या एक हजार के पार हो गई है। मानसिक विभाग में कार्यरत कर्मी नवल किशोर ने बताया कि पहले की अपेक्षा मानसिक विभाग में आने वाले रोगी की संख्या में तेजी आयी है। उन्होंने बताया कि बीते जून माह में 1036 मानसिक के रोगी देखे गए। इन रोगी में 607 नए रोगी देखे गए जबकि 429 पुराने रोगी का फॉलोअप किया गया। जनवरी माह में मानसिक रोगी की संख्या 766, फरवरी माह में 840, मार्च माह में 837, अप्रैल माह में 987, मई माह में 897 और जून माह में यह संख्या 1036 तक पहुंच गई है। मानसिक विभाग में कार्यरत मनो सामाजिक कार्यकर्ता एबी ज्वाईल ने बताया कि मानसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.