पूर्णिया, फरवरी 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के मानसिक विभाग में काउंसिलिंग के दौरान पिछले तीन माह में 192 नए स्किजोफ्रेनिया रोगी की पहचान हुई है। विभागीय जानकारी में वर्ष 2025 के अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर तक की रिपोर्ट में नए-पुराने से मानसिक विभाग में कुल 406 रोगी का उपचार चल रहा है। इनमें 192 नए रोगी शामिल हैं, जबकि 214 पुराने रोगी हैं। इस तरह से कुल 406 रोगी का अभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाररत हैं। मानसिक विभाग में प्रत्येक दिन मानसिक की परेशानी से जुड़े रोगी आते हैं। इन रोगी में अलग अलग मानसिक बीमारी में स्किजोफ्रेनिया बीमारी के रोगी भी शामिल रहते हैं। ऐसे रोगी को सबसे पहले काउंसिलिंग की जाती है। कांउसिलिंग के बाद चिकित्सकीय उपचार के लिए भेजा जाता है। मनो चिकित्सक रोगी के लक्षण के...