पूर्णिया, जून 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया परिसर में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बिहार पटना के पदाधिकारियों के संरक्षण में विशेष शाखा-जीएमसीएच पूर्णिया का प्रथम सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के महामंत्री अमित मिश्रा उपस्थित रहे। इसके अलावा राज्य कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, सहायक महामंत्री सह राज्य संयोजिका (महिला उपसमिति) रेखा कुमारी, पूर्णिया प्रमंडल के अध्यक्ष सुशील कुमार झा तथा जीएमसीएच के बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विशेष शाखा-जीएमसीएच, पूर्णिया के संगठन को मजबूत करना तथा कर्मचारियों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित करना था। इस दौरान विशेष शाखा की नई कमेटी के गठन के लिए ...