जीएमसीएच के लैब टेक्नीशियन पटना में सम्मानित
पूर्णिया, जुलाई 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति सह राज्य रक्तधान परिषद के अध्यक्ष सुमित कुमार के द्वारा प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर पूर्णिया जीएमसीएच स्थित ब्लड के लैब टैक्नीशियन शंकर कुमार सिंह को पटना में सम्मानित किया गया। यह सम्मान इन्हें इनके प्रेरणा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के प्रति प्रेरणा का प्रतीक के रूप में दिया गया। विदित हो कि लैब टेक्निशियन शंकर कुमार सिंह लगातार अच्छे कार्यों के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने अपनी सेवा के साथ- साथ अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं। इनका परिवार पत्नी सहित विशेष उत्सव पर रक्तदान कर थैलीसीमिया पीड़ित समेत अन्य को हमेशा सहयोग करते रहे हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: डाक्टर्स डे : जीएमसीएच में ऑडियो विजुअल क्लासेज, पोस्टमॉर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.