जीएमसीएच : एनाटॉमी की अगले सत्र से पढ़ाई
पूर्णिया, जून 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को बड़ी उपलब्धि मिली है। जीएमसीएच में डीएनबी यानी डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड की पढ़ाई में अब एनाटॉमी की पढ़ाई के लिए भी हरी झंडी मिल गई है। जीएमसीएच में नई उपलब्धि यह है कि डीएनबी के लिए एनाटोमी में भी दो सीटों पर पढ़ाई के लिए अनुमति मिल गई है। विदित हो कि पूर्व मे नेशनल बोर्ड की टीम जीएमसीएच में डीएनबी पढ़ाई के लिए निरीक्षण की थी। जांच के बाद नेशनल बोर्ड ने जीएमसीएच में पेडियाट्रिक्स व ऑप्शनल गायनी में डीएनबी की पढ़ाई के लिए मान्यता मिली थी। इनमें गायनी में पांच व पेडियाट्रिक्स में मिली तीन सीटों पर पढ़ाई भी शुरू हो चुकी हैं। अब नई उपलब्धि यह है कि डीएनबी के लिए एनाटॉमी में भी दो सीटों पर पढ़ाई के लिए अनुमति मिल गई है। अगले सत्र से एनाटॉमी में भी रिक्त नामांकन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.