छपरा, अप्रैल 12 -- एकमा। जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज व अस्पताल छपरा में सुपर स्पेशियलिटी विंग स्थापित करने की मांग अब केंद्र सरकार तक पहुंच गई है। सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय की शिकायत पर केंद्र ने मामले को बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रेषित कर दिया है। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के अवर सचिव द्वारा जारी पत्र में राज्य के स्वास्थ्य विभाग को जीएमसीएच, छपरा में सुपर स्पेशियलिटी सुविधा विकसित करने पर विचार करने को कहा गया है। यह शिकायत पहले प्रधानमंत्री कार्यालय में दर्ज कराई गई थी। शिकायत में कहा गया है कि सारण प्रमंडल आज भी उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित है। हृदय, किडनी, कैंसर, न्यूरो और क्रिटिकल केयर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को पटना या वाराणसी जाना पड़ता है, जिससे समय और खर्च दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.