मैनपुरी, मई 28 -- कस्बा के प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को जीएमआर कंपनी द्वारा जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, बिजली खपत की निगरानी, समय पर बिल की जानकारी व मीटर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। वहीं कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया। कर्मचारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वह बिजली संबंधी समस्याओं को विभाग में बताएं, तुरंत समाधान किया जाएगा। कैंप में कर्मचारी अजेंद्र, जितेंद्र कुमार, शशिकांत, लाइनमैन विपिन कुमार, अनीता देवी आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...