शाहजहांपुर, जून 29 -- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जीएफ कॉलेज मैदान पर अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक ने किया। ट्रायल मैच में युवा खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। मैच में बल्लेबाजी में दीपक, गोपाल, संस्कार और दिव्यांश यादव ने शानदार शॉट्स लगाकर प्रभावित किया। वहीं मध्यम गति के गेंदबाजों में अंशुल, कर्तव्य कनौजिया और आनंद ने सटीक लाइन-लेंथ से अच्छी गेंदबाजी की। स्पिन विभाग में शिवांश, उत्कर्ष, जय कौशल और अभय दीक्षित ने अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को परेशान किया। यह भी पढ़ें- जीएफ कॉलेज मैदान पर अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल मैच, शाहजहांपुर ग्रीन विजेता एसोसिएशन कोऑर्डिनेट...